1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Tata Sky Classroom के नहीं लगेंगे पैसे, बिल्कुल फ़्री में ले ऑनलाइन क्लास

Tata Sky Classroom के नहीं लगेंगे पैसे, बिल्कुल फ़्री में ले ऑनलाइन क्लास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Tata Sky Classroom के नहीं लगेंगे पैसे, बिल्कुल फ़्री में ले ऑनलाइन क्लास

कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है. वायरस संक्रमण से बचाव के लिए देश में सभी स्कूल बंद हैं. ऐसे में डायरेक्ट टू होम (DTH) सर्विस के तहत टाटा स्काई एक शानदार ऑफर लेकर आया है।

अब बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए Tata Sky Classroom चैनल फ्री (Free Channel) कर दिया गया है. इसके लिए अब कोई पैसा नहीं देना होगा।

मुफ्त हुआ Tata Sky Classroom:-

टेक साइट telecomtalk के अनुसार टाटा स्काई (Tata Sky) ने ऑनलाइन क्लास के लिए मौजूद Tata Sky Classroom चैनल को फ्री कर दिया है।

टाटा स्काई यूजर्स को अब इस चैनल को देखने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा. Tata Sky Classroom को सीधे टीवी में देखा जा सकता है. बताते चलें इससे पहले यूजर्स को Tata Sky Classroom के लिए 3 रुपये प्रतिदिन देना होता था।

हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध:-

प्राप्त जानकारी के मुताबिक Tata Sky Classroom हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है. यूजर्स बच्चों के लिए अपनी सहूलियत के हिसाब से भाषा का चयन कर सकते हैं. टाटा स्काई सबस्क्राइबर्स बच्चों के लिए रेगुलर कोर्स के अलावा Curriculum – based Games और सैंपल पेपर्स भी यूज कर सकते हैं।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...