1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. 200 करोड़ के पार पहुंची “Tanhaji”

200 करोड़ के पार पहुंची “Tanhaji”

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
200 करोड़ के पार पहुंची “Tanhaji”

10 जनवरी को सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म “तानाजी द अनसंग वॉरियर” रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बता दें कि, अजय देवगन की फिल्म तानाजी की कमाई 200 करोड़ रुपये पार हो गई है।

https://www.instagram.com/p/B7u31pLJXy5/?utm_source=ig_web_copy_link

बताते चले कि, तानाजी ने पहले हफ्ते 118.91 करोड़ की कमाई की, तो वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया। बीते शुक्रवार को फिल्म ने 5.27 करोड़ का कलेक्शन किया है। 15 दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ के पार का कलेक्शन किया। इसी के साथ ही तानाजी इस साल की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है।

https://www.instagram.com/tv/B6IdzNTJSRU/?utm_source=ig_web_copy_link

तानाजी में अजय देवगन के साथसाथ सैफ अली खान और अजय की पत्नी एक्ट्रेस काजोल अहम भूमिका में हैं। अजय तानाजी के किरदार में हैं तो वहीं, काजोल फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। साथ ही, सैफ का फिल्म में निगेटिव किरदार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...