1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तमिलनाडु: 2021 में पलानीस्वामी ही होंगे एआईएडीएमके के मुख्यमंत्री उम्मीदवार

तमिलनाडु: 2021 में पलानीस्वामी ही होंगे एआईएडीएमके के मुख्यमंत्री उम्मीदवार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तमिलनाडु: 2021 में पलानीस्वामी ही होंगे एआईएडीएमके के मुख्यमंत्री उम्मीदवार

एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने बुधवार को चेन्नई में घोषणा की है कि राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पार्टी समन्वयक पलानीस्वामी ने 11 सदस्यीय संचालन समिति के गठन की घोषणा की।

पनीरसेल्वम ने कहा कि उनके अलावा पलानीस्वामी, पार्टी उप समन्वयक के पी मुनुसामी, आर वैथीलिंगम और संचालन समिति के सदस्यों ने पलानीस्वामी को उम्मीदवार बनाने का सर्वसम्मति से फैसला किया। इस घोषणा के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार संबंधी अटकलों और पैनल गठित करने को लेकर पार्टी के भीतर मतभेदों को विराम लग गया है।

पनीरसेल्वम ने पलानीस्वामी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमारे प्रिय भाई पलानीस्वामी 2021 विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक के मुख्यमंत्री पद के विजयी उम्मीदवार होंगे।’ उन्होंने जोरदार तालियों के बीच बताया कि पार्टी के सभापति मंडल के अध्यक्ष ई मधुसूदन के नेतृत्व में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि उनके अलावा पलानीस्वामी, पार्टी उप समन्वयक के पी मुनुसामी, आर वैथीलिंगम और संचालन समिति के सदस्यों ने पलानीस्वामी को उम्मीदवार बनाने का सर्वसम्मति से फैसला किया। इस घोषणा के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार संबंधी अटकलों और पैनल गठित करने को लेकर पार्टी के भीतर मतभेदों को विराम लग गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...