साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस और तमिलनाडु की कांग्रेस महिला नेता खुशबू सुंदर कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। वह साल 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं और करीब छह साल कांग्रेस में बिताने के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वह अब बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।
वैसे तो उनके बीजेपी में शामिल होने की खबरें कई बार सामने आई हैं जिन्हें उन्होंने हमेशा खारिज किया है। वहीं जब वह रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं तब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
इस दौरान उनसे पूछा गया कि, क्या वह अब भी कांग्रेस में हैं ? तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं शायद वह बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।
खुशबू इससे पहले भी कई पार्टियों से जुड़ी हैं। वह 2010 में DMK में शामिल हुई थीं, जब DMK सत्ता में थी। उस समय, अभिनेत्री ने कहा था, “मुझे लगता है कि मैंने सही निर्णय लिया है। मुझे लोगों की सेवा करना बहुत पसंद है। मैं महिलाओं की भलाई के लिए काम करना चाहती हूं।”
हांलाकि उन्होंने चार साल बाद DMK छोड़ दी थी।
जब खुशबू ने कांग्रेस पार्टी को अपना घर बताया
2014 में वह सोनिया गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल हुई थीं खुशबू। अभिनेत्री ने तब कहा था, “मुझे लगता है कि मैं अपने घर में हूं। कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत के लोगों के लिए अच्छा कर सकती है और देश को एकजुट कर सकती है।”
खुशबू सुंदर को पार्टी से तब झटका लगा जब साल 2019 में लोकसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं मिला और ना ही उच्च सदन के लिए चुना गया।