नई दिल्ली : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भी उसकी बेचैनी लगातार बढ़ी हुई है। जिसे लेकर वे कुछ ऐसी हरकते कर रहे है, जिससे उनकी बेचैनी साफ झलक रही है। दरअसल तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट के पास रह रहे 150 लोगों को जबरन अपने कब्जे में ले लिया था। जिसे वे उन्हें अपने साथ ले गये थे। इस खबर के सामने आने के बाद तालिबान कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहा था।
वहीं अब खबर आ रही है कि तालिबान ने जिन लोगों को अपने कब्जे में ले लिया था, वो अब उन 150 लोगों को छोड़ रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक तालिबान ने अब उन 150 लोगों को छोड़ दिया है और ये सभी लोग एयरपोर्ट लौट रहे हैं। 150 लोगों में अफगानी सिख, अफगानी नागरिक और ज्यादातर भारतीय लोग शामिल थे।
बता दें कि इससे पहले तालिबान ने लोगों के अपहरण करने की घटना से इनकार किया था। तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वसीक ने कहा यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार है। अहमदुल्ला वसीक ने बताया कि तालिबान ने सुरक्षित तरीके से दूसरे गेट से लोगों को एयरपोर्ट के अंदर पहुंचाया है।
#UPDATE All Indians are safe reports Afghan media, documents being processed for evacuation pic.twitter.com/ah33P4epvk
— ANI (@ANI) August 21, 2021
सूत्र के मुताबिक, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद बड़ी संख्या में लोग देश छोड़ना चाह रहे हैं। देश छोड़ने के लिए लोग काबुल एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। इसी दौरान तालिबानी विद्रोहियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि तालिबान ने लोगों से कहा कि उन्हें दूसरे गेट से हवाई अड्डे पर ले जाया जा रहा है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें हवाई अड्डे के अंदर ले जाया गया है या फिर किसी दूसरी जगह। वहीं, भारतीय वायुसेना का विमान शनिवार को काबुल से 85 भारतीय को लेकर आ रहा है। इनमें अधिकांश लोग उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैं।
काबुल पहुंचा मुल्ला बरदार
तालिबान का को- फाउंडर सरकार बनाने को लेकर चर्चा करने काबुल पहुंचा है। मुल्ला अब्दुल गनी बरदार काबुल में जिहादी नेताओं और राजनीतिज्ञों से भी मुलाकात करेगा। हाल ही में तालिबानी नेताओं ने हामिद करजई, अब्दुल्ला अब्दुल्ला से भी मुलाकात की थी और भरोसा दिलाया था कि मौजूदा तालिबान पहले के तालिबान से ज्यादा उदार होगा।