बड़वानी के बृज विहार में पेयजल संकट, 1000 की आबादी परेशान; खबर के बाद नपा ने शुरू किया सुधार कार्य
बड़वानी के बृज विहार में पेयजल संकट, 1000 की आबादी परेशान; खबर के बाद नपा ने शुरू किया सुधार कार्य
बड़वानी के वार्ड-3 बृज विहार कॉलोनी में सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होने से करीब 1000 लोगों के प्रभावित होने की शिकायत सामने आई है। रहवासियों का आरोप है कि 15 दिनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है और सड़क पर सीवरेज बह रहा है। नगर पालिका ने पेयजल सप्लाई रोककर टैंकर से पानी उपलब्ध कराया है और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
जहानाबाद नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। नल-जल योजना, टूटी पाइपलाइन, सड़क, नाली, जलजमाव और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। लंबित कार्यों में लापरवाही पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बुरहानपुर के नेपानगर में 35 करोड़ की नल-जल योजना के बावजूद पेयजल संकट बना हुआ है। वार्ड 11 के रहवासियों ने नगर पालिका पर अनदेखी के आरोप लगाए।
टीकमगढ़ जिले के थर गांव में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनी टंकी उपयोग में नहीं आ रही है और गांव में नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही। प्रशासन मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत कर रहा है।
Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को ग्राउंड ज़ीरो पर सक्रिय रहने और क्षतिग्रस्त बुनियादी सुविधाओं को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए।उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई, अस्पतालों की नियमित निगरानी और ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत ढोंगियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, पंचायत चुनाव की सफलता पर सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।