Road Construction News in Hindi

इंदौर की सड़कों को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा 800 करोड़ रुपये का हिसाब

इंदौर की सड़कों को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा 800 करोड़ रुपये का हिसाब

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में सड़क निर्माण पर पिछले पांच वर्षों में करीब ₹800 करोड़ खर्च होने का दावा करते हुए सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने पुरानी सीसी सड़कों के दोबारा निर्माण, DLP की अवधि और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सड़कवार ऑडिट और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

245 करोड़ के फोरलेन पर CM योगी की नजर, मौके पर पहुंचकर लिया निर्माण का जायजा

245 करोड़ के फोरलेन पर CM योगी की नजर, मौके पर पहुंचकर लिया निर्माण का जायजा

गोरखपुर में 245 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे 4.230 किमी लंबे फोरलेन का CM योगी आदित्यनाथ ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

बुरहानपुर में खटिया बनी एंबुलेंस, पुलिया के अभाव में मरीज को 2 किमी तक ढो रहे ग्रामीण

बुरहानपुर में खटिया बनी एंबुलेंस, पुलिया के अभाव में मरीज को 2 किमी तक ढो रहे ग्रामीण

बुरहानपुर के मोहद-बोरकिबड़ी गांव में पुलिया और सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए करीब 2 किलोमीटर तक खटिया पर ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क, पुलिया और स्ट्रीट लाइट का काम जल्द शुरू कराने की मांग की है।

जबलपुर में अपनी ही सरकार पर फिर बरसे अजय विश्नोई, सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

जबलपुर में अपनी ही सरकार पर फिर बरसे अजय विश्नोई, सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

जबलपुर के वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने प्रदेश की खराब सड़कों, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और कथित विभागीय भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने शहपुरा-पाटन की स्थिति और हाईकोर्ट की सख्ती का जिक्र करते हुए व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की।

70 साल से बदहाल बसाली-कुंडिया सड़क! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

70 साल से बदहाल बसाली-कुंडिया सड़क! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

बुरहानपुर जिले के बसाली-कुंडिया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सात से अधिक गांवों के लोग वर्षों से कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जल्द काम शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। छात्रों ने भी स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानियों को साझा किया।

सीहोर के वार्ड क्रमांक-1 में सड़क और नाली निर्माण को लेकर लोगों का विरोध, वीडियो वायरल

सीहोर के वार्ड क्रमांक-1 में सड़क और नाली निर्माण को लेकर लोगों का विरोध, वीडियो वायरल

सीहोर के वार्ड क्रमांक-1 में सड़क और नाली निर्माण नहीं होने की शिकायत को लेकर स्थानीय लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रहवासियों का कहना है कि बारिश के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं और कई शिकायतों के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है। प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

बैतूल में 3 किलोमीटर सड़क बनी मुसीबत का कारण

बैतूल में 3 किलोमीटर सड़क बनी मुसीबत का कारण

बैतूल जिले के रोंढ़ा-नयेगांव मार्ग की करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क बारिश के चलते पूरी तरह बदहाल हो गई है। गड्ढों और कीचड़ से ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। कई शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन में मामला दर्ज होने के बावजूद सड़क का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने जल्द निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जनसुनवाई में हंगामा, नाली-सड़क की मांग पर महिलाओं का फूटा गुस्सा

जनसुनवाई में हंगामा, नाली-सड़क की मांग पर महिलाओं का फूटा गुस्सा

बैतूल के मुलताई में जनसुनवाई के दौरान नाली और सड़क निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ विरोध जताया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

बुरहानपुर में शनवारा–लालबाग मार्ग निर्माण का निरीक्षण, अर्चना चिटनिस ने गुणवत्ता और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

बुरहानपुर में शनवारा–लालबाग मार्ग निर्माण का निरीक्षण, अर्चना चिटनिस ने गुणवत्ता और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

बुरहानपुर में 16.82 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे शनवारा–लालबाग मार्ग का निरीक्षण किया गया, जिसमें अर्चना चिटनिस ने गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जल निकासी, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और निर्माण स्थल की व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया। यह मार्ग पूरा होने पर शहर के कई क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

पलेरा में विकास को मिली गति, 40.55 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन

पलेरा में विकास को मिली गति, 40.55 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन

टीकमगढ़ के पलेरा नगर के वार्ड 4 में 40.55 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क हरिश्चंद्र रैकवार के मकान से गौड़ बाबा के पास तक बनाई जाएगी। नगर परिषद ने बताया कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

धामनोद में ₹3.5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत, विधायक ने दी नई सौगात

धामनोद में ₹3.5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत, विधायक ने दी नई सौगात

लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। धर्मपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले सड़क और आधारभूत संरचना विकास कार्यों की शुरुआत की।

जमबुपानी गांव में सड़क नहीं, मुश्किलों भरी जिंदगी जीने को मजबूर ग्रामीण

जमबुपानी गांव में सड़क नहीं, मुश्किलों भरी जिंदगी जीने को मजबूर ग्रामीण

बुरहानपुर जिले के जमबुपानी गांव में ग्रामीण वर्षों से खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश में रास्ता कीचड़ में बदल जाता है, जिससे एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमिपूजन के बाद भी सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जल्द सड़क निर्माण की मांग की है और आंदोलन की चेतावनी दी है।

एमजी रोड की जर्जर सड़क से नाराज व्यापारी, 8 दिन में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

एमजी रोड की जर्जर सड़क से नाराज व्यापारी, 8 दिन में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Barwani के एमजी रोड की खराब सड़क को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन को 8 दिन में सुधार की चेतावनी दी है। सीवरेज कार्य के कारण सड़क पर गड्ढे और धूल से व्यापार प्रभावित हो रहा है। समय पर काम नहीं होने पर व्यापारियों ने आंदोलन और आवागमन बंद करने की चेतावनी दी है।

खबर का असर: अधूरी डिवाइडर सड़क का काम दोबारा शुरू

खबर का असर: अधूरी डिवाइडर सड़क का काम दोबारा शुरू

बड़वानी में डिवाइडर रोड के अधूरे निर्माण और धूल-धक्कड़ की समस्या पर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका हरकत में आई और ठेकेदार को काम शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है।

सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाहीः सड़क हादसे में बाइक सवार का गई जान

सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाहीः सड़क हादसे में बाइक सवार का गई जान

घटना के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।