1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाहीः सड़क हादसे में बाइक सवार का गई जान

सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाहीः सड़क हादसे में बाइक सवार का गई जान

घटना के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

By: Naredra 
Updated:
सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाहीः सड़क हादसे में बाइक सवार का गई जान

शिवपुरीः इंदार थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़े पत्थरों के कारण बाइक से जा रहे युवक के साथ हादसे का शिकार हो गया। जिसकी वजह से युवक की मौत हो गई।

घटना के मुताबिक बागोरिया गांव निवासी बबलू जाटव बाजार से अपने घर लौट रहा था। सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था और ठेकेदार द्वारा पत्थर डाले गए थे। बबलू की बाइक अचानक सड़क पर पड़े पत्थरों से टकराकर अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान बबलू जाटव की मौत हो गई। घटना के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

शिवपुरी से संवाददाता कुलदीप गुप्ता की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...