उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश सरकार आज सदन में अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अतिरिक्त अन्य तीन और विधेयकों को भी सदन में पेश किया जाएगा। इसके दौरान वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा शाम को पांच हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
