Uttrakhand News: आज उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश का क्रम बना रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कुछ जिलों जैसे नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर देहरादून सहित अन्य कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से लोगों को दिन के साथ रात में भी सतर्क रहने की हिदायत दी है ।विभाग का कहना है कि संवेदनशील क्षेत्रों रहने वाले और चार धाम यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्री सतर्कता बरते। बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा के लिए निकले।
वहीं दूसरी ओर देहरादून में सुबह से तेज धूप खिली रही,जिससे तापमान बढ़ गया और लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल हो गया । तापमान में भी कुछ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हई है।
लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने अपना रुख ही बदल लिया और आसमान में आंशिक बादल मंडराने लगे।
प्रदेश की राजधीनी देहरादून की रिस्पना नदी में भी अचानक इतना पानी आ गया कि नदी का पानी सडको पर आने लगा । स्थानीय लोगों की आवाजाही जलभराव के कारण प्रभावित हो गई।
अधिक बारिश के कारण मलबा इकट्ठा हो जाने से मार्गो की आवाजाही ठप हो गई है। कुछ राज्य मार्ग और कुछ पैदल मार्गों को भी पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी कारवाई सख्त कर दी है।
This post is written by PRIYA TOMAR