Protest News in Hindi

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय और लंबित मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के सामने चक्का जाम

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय और लंबित मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के सामने चक्का जाम

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मानदेय और अन्य मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते पुराने भोपाल-इंदौर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बैतूल में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, वेतन और प्रोत्साहन राशि सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बैतूल में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, वेतन और प्रोत्साहन राशि सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बैतूल में आशा, ऊषा और आशा पर्यवेक्षक संयुक्त मोर्चा ने वेतन, प्रोत्साहन राशि और लंबित भुगतान सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। धरना और रैली के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने समय पर भुगतान, वेतन वृद्धि और नियमित सेवा सुविधाओं की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

बुरहानपुर में राम मंदिर चंदा मामले को लेकर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग उठी

बुरहानपुर में राम मंदिर चंदा मामले को लेकर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग उठी

बुरहानपुर में राम मंदिर चंदा मामले को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों और समाजसेवियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा और पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

भोपाल में गौमाता और संत सुरक्षा को लेकर संत समाज का सरकार के खिलाफ नाराजगी का संकेत

भोपाल में गौमाता और संत सुरक्षा को लेकर संत समाज का सरकार के खिलाफ नाराजगी का संकेत

भोपाल में संत समाज ने गौमाता और संत सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के लिए समय न मिलने पर नाराजगी जताई है। संत समाज का आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद सरकार ने संवाद नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में वार्ता नहीं हुई तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन

कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन

शाजापुर के कालापीपल गोलीकांड मामले को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

बिजली विभाग की लापरवाही, न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम

बिजली विभाग की लापरवाही, न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम

MP News: नैनपुर विकासखंड के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र के ग्राम जहरमऊ में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक परिवार पर ऐसा कहर बनकर टूटी कि घर का इकलौता सहारा हमेशा के लिए छिन गया