दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर ‘पावन माटी कलश वंदन एवं वितरण’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलशों को दिल्ली के सभी 14 जिलों के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में सामाजिक समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया गया।
