Panna News in Hindi

नारियल कारोबार के नाम पर व्यापारी से 7.50 लाख की ठगी, पन्ना पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

नारियल कारोबार के नाम पर व्यापारी से 7.50 लाख की ठगी, पन्ना पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

पन्ना में नारियल आपूर्ति के नाम पर एक व्यापारी से 7.50 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 4.95 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पन्ना में पटवारी पर मनमानी के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

पन्ना में पटवारी पर मनमानी के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

पन्ना के ग्राम गुखौर के ग्रामीणों ने पटवारी दिव्या कुशवाहा पर मनमानी और पक्षपात के आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि गलत सीमांकन और प्रतिवेदन से किसानों की जमीन प्रभावित हो रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

निशी त्रिपाठी आत्महत्या मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में आक्रोश, एसपी कार्यालय पहुंचे

निशी त्रिपाठी आत्महत्या मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में आक्रोश, एसपी कार्यालय पहुंचे

पन्ना में निशी त्रिपाठी आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जल्द कार्रवाई की मांग की। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

टमाटर के दाम को लेकर विवाद, पन्ना में मारपीट के बाद दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

टमाटर के दाम को लेकर विवाद, पन्ना में मारपीट के बाद दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

पन्ना जिले के छतैनी गांव में टमाटर की कीमत को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पन्ना में एम्बुलेंस व्यवस्था बदहाल, घिसे टायर और खराब सुविधाओं से मरीजों की जान पर खतरा

पन्ना में एम्बुलेंस व्यवस्था बदहाल, घिसे टायर और खराब सुविधाओं से मरीजों की जान पर खतरा

पन्ना जिले में 108 और जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति खराब बताई जा रही है। कई एम्बुलेंस घिसे टायरों, स्टेपनी की कमी और बंद एसी जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। जिले की 34 में से 5 एम्बुलेंस खराब हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को समय पर इलाज मिलने में परेशानी हो रही है।

पन्ना में हाईवोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

पन्ना में हाईवोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

पन्ना के बृजपुर में एक 20 वर्षीय युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि वह प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठा बैठा था।

कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता सुप्रिया बुंदेला भाजपा में शामिल, जिले की राजनीति में बढ़ी हलचल

कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता सुप्रिया बुंदेला भाजपा में शामिल, जिले की राजनीति में बढ़ी हलचल

पन्ना में कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता और महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुप्रिया बुंदेला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके इस फैसले को जिले की राजनीति में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पन्ना में रिश्वतखोरी पर बड़ा फैसला, तहसीलदार और चौकीदार को 5-5 साल की सजा

पन्ना में रिश्वतखोरी पर बड़ा फैसला, तहसीलदार और चौकीदार को 5-5 साल की सजा

पन्ना जिले में रिश्वत के मामले में तत्कालीन प्रभारी तहसीलदार रविशंकर शुक्ला और चौकीदार देवीदयाल दहायत को 5-5 साल की सजा सुनाई गई है। किसान से ट्रैक्टर छोड़ने के बदले रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद दोनों को दोषी पाया गया।

संयुक्त ए.एन.एम एसोसिएशन संघ ने उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के नाम सौंपा ज्ञापन

संयुक्त ए.एन.एम एसोसिएशन संघ ने उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के नाम सौंपा ज्ञापन

पन्ना में संयुक्त एएनएम एसोसिएशन ने चार माह से वेतन नहीं मिलने और सात सूत्रीय मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, भ्रष्टाचार और मनमानी बिलिंग के लगाए आरोप

बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, भ्रष्टाचार और मनमानी बिलिंग के लगाए आरोप

समाजवादी पार्टी ने बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और अघोषित बिजली कटौती के आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की।

विकास, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षों पर भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी संपन्न

विकास, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षों पर भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी संपन्न

पन्ना में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा हुई।

पन्ना में TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, आरटीई संशोधन कानून 2017 पर उठाए सवाल

पन्ना में TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, आरटीई संशोधन कानून 2017 पर उठाए सवाल

पन्ना में शिक्षकों ने TET परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने 2009 से पहले नियुक्त कर्मियों को परीक्षा से छूट देने और आरटीई संशोधन कानून 2017 में बदलाव की मांग की।

पन्ना में लाभार्थियों से मिले सांसद वीडी शर्मा, बोले- मोदी सरकार के 12 साल विकास और जनकल्याण के

पन्ना में लाभार्थियों से मिले सांसद वीडी शर्मा, बोले- मोदी सरकार के 12 साल विकास और जनकल्याण के

पन्ना के शाहनगर में सांसद वीडी शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और जनकल्याण के रहे हैं। लाभार्थियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही।

पन्ना में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा, प्रबुद्धजन सम्मेलन में होंगी शामिल

पन्ना में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा, प्रबुद्धजन सम्मेलन में होंगी शामिल

पन्ना में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे का 17 जून 2026 को प्रवास प्रस्तावित है। वे विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों के बाद जिला भाजपा कार्यालय में बैठक करेंगी और प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही वे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

पन्ना में महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और संपत्ति हड़पने के गंभीर आरोप लगाए, एसपी से लगाई गुहार

पन्ना में महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और संपत्ति हड़पने के गंभीर आरोप लगाए, एसपी से लगाई गुहार

पन्ना में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर शादी के बाद से लगातार प्रताड़ना, घर में बंद रखने और पति की मृत्यु के बाद संपत्ति हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि तिजोरी से सोना-चांदी भी गायब मिला। मामले में उसने एसपी से शिकायत कर न्याय की मांग की है और पुलिस जांच जारी है।