पन्ना: शहर में आगामी 5 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय यादव महासभा की कार्ययोजना बैठक रविवार को लवकुश वाटिका में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता दृगज सिंह यादव ने की।
बैठक में शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संभालने के लिए प्रचार-प्रसार, स्वागत, सुरक्षा, मंच, सजावट सहित अन्य जिम्मेदारियां अलग-अलग टीमों को सौंपने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार शोभायात्रा को पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक आकर्षक एवं भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा।
अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की शोभायात्रा समाज की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का भी आग्रह किया।
कार्ययोजना बैठक में बाबूलाल यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, दशरथ सिंह यादव, बृजमोहन सिंह यादव, विमल यादव, लक्ष्मी यादव, बबलू यादव, पप्पू यादव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरविंद सिंह यादव, रुप सिंह यादव, संदीप यादव, भरत यादव, प्राण सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव और हेम सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।महिला शक्ति की ओर से जानकी यादव, पूनम यादव और आस्था यादव सहित अन्य महिलाओं ने भी बैठक में सहभागिता की।
शोभायात्रा की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा के लिए अगली बैठक 22 अगस्त 2026 को रानीगंज स्थित संदीप यादव के निवास पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में समय पर पहुंचने की अपील की गई है।