Mp Education News in Hindi

नर्मदापुरम: स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक पर गंभीर आरोप, आदिवासी बच्चों से जूते साफ कराने का मामला

नर्मदापुरम: स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक पर गंभीर आरोप, आदिवासी बच्चों से जूते साफ कराने का मामला

नर्मदापुरम के केसला ब्लॉक स्थित रतिबंदर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल आने और आदिवासी बच्चों से जूते साफ कराने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर केसला थाने में मामला दर्ज किया गया है। घटना से जुड़े वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का महाकुंभ, स्वामी गोविंद देव गिरि को ‘महामहोपाध्याय’ की मानद उपाधि से सम्मानित

उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का महाकुंभ, स्वामी गोविंद देव गिरि को ‘महामहोपाध्याय’ की मानद उपाधि से सम्मानित

उज्जैन में महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वामी गोविंद देव गिरि को ‘महामहोपाध्याय’ की मानद उपाधि दी गई। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया और संस्कृत शिक्षा पर जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत कुकिंग प्रतियोगिता, महिला समूहों ने जीते पुरस्कार

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत कुकिंग प्रतियोगिता, महिला समूहों ने जीते पुरस्कार

टीकमगढ़ जिले के पलेरा में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत कुक कम हेल्परों की कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला स्व-सहायता समूहों को पुरस्कृत किया गया।

ऑनलाइन परीक्षा केंद्र 5 साल से बंद , छात्रों का प्रदर्शन, सांसद ने दिया आश्वासन

ऑनलाइन परीक्षा केंद्र 5 साल से बंद , छात्रों का प्रदर्शन, सांसद ने दिया आश्वासन

बड़वानी में करोड़ों रुपये से बना ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पांच साल से बंद पड़ा है। छात्रों ने संचालन शुरू करने की मांग की है। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने जल्द केंद्र शुरू कराने का आश्वासन दिया।

प्रोजेक्ट में कम अंक पर छात्रों का विरोध, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

प्रोजेक्ट में कम अंक पर छात्रों का विरोध, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी के खनियाधाना क्षेत्र में प्रोजेक्ट कार्य में छात्रों को कम अंक दिए जाने के मामले पर विवाद बढ़ गया है। एबीवीपी ने इसे मूल्यांकन में भेदभाव बताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर: खेल-खेल में सीख और लगातार उत्कृष्ट परिणामों की मिसाल

सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर: खेल-खेल में सीख और लगातार उत्कृष्ट परिणामों की मिसाल

सीहोर जिले के भैरूंदा क्षेत्र स्थित शासकीय हाई स्कूल खरसानिया ने नवाचार और गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण शिक्षा की एक अलग पहचान बनाई है। यहां बच्चों को खेल-खेल में अक्षरमाला, गिनती और अन्य विषय पढ़ाए जाते हैं, जिससे सीखना आसान और रोचक हो गया है। स्कूल परिसर की 50 फीट लंबी गैलरी को स्मार्ट लर्निंग जोन में बदला गया है और पेड़ों के माध्यम से भी व्यावहारिक

बड़वानी में छात्रावास की समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं छात्राएं, वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप

बड़वानी में छात्रावास की समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं छात्राएं, वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप

बड़वानी में शासकीय कन्या अजा महाविद्यालय के दो छात्रावासों की 50 से अधिक छात्राएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और वार्डन पर राशन में कटौती, दुर्व्यवहार तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी के आरोप लगाए। छात्राओं ने पानी की गंभीर समस्या, छात्रवृत्ति न मिलने और अन्य सुविधाओं में अनियमितताओं की शिकायत की। करीब दो घंटे बाद ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वासन दिया गया। वार्डन ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

भोपाल में स्कॉलरशिप वितरण समारोह, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

भोपाल में स्कॉलरशिप वितरण समारोह, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित स्कॉलरशिप वितरण समारोह 2025-26 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, जल संरक्षण और सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण को सभी की जिम्मेदारी बताया

पलेरा में निजी कोचिंग सेंटरों पर उठे सवाल, सरकारी कर्मचारियों की भूमिका पर विवाद

पलेरा में निजी कोचिंग सेंटरों पर उठे सवाल, सरकारी कर्मचारियों की भूमिका पर विवाद

पलेरा क्षेत्र में बिना पंजीयन और नियमों के विपरीत संचालित हो रहे निजी कोचिंग सेंटरों को लेकर विवाद बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि कुछ सरकारी शिक्षक और कर्मचारी निजी कोचिंग चला रहे हैं, जबकि नियमों के तहत सरकारी शिक्षकों को निजी ट्यूशन पढ़ाने की अनुमति नहीं है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने प्रशासन से जांच और सख्त कार्रवाई की