भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशव्यापी पल्स पोलियो अभियान और सुमन पंचायत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना, पोलियो उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और स्वास्थ्य राज्य मंत्री शिवाजी पटेल भी मौजूद रहे।
