Local Mp News in Hindi

बैतूल में पानी टंकी निर्माण पर विवाद, हेडपंप उपयोग को लेकर शिवसेना ने उठाए सवाल

बैतूल में पानी टंकी निर्माण पर विवाद, हेडपंप उपयोग को लेकर शिवसेना ने उठाए सवाल

बैतूल के गणेश वार्ड में निर्माणाधीन पानी टंकी को लेकर विवाद सामने आया है, जिसमें शिवसेना ने ठेकेदार पर सरकारी हेडपंप के पानी के उपयोग का आरोप लगाया है। आरोपों के अनुसार इससे क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति बन गई है। मामले की शिकायत प्रशासन से की गई है और जांच जारी है।

मोहखेड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

मोहखेड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

मोहखेड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गौ तस्करी, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। हाल ही में एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट के मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और संबंधित पुलिसकर्मियों व 112 वाहन चालक के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया

जमीन विवाद में महिला से अभद्रता, SP कार्यालय पहुंची पीड़िता को मिला न्याय का भरोसा

जमीन विवाद में महिला से अभद्रता, SP कार्यालय पहुंची पीड़िता को मिला न्याय का भरोसा

शाजापुर जिले के ग्राम मोहम्मदपुर पुवडिया में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह SP कार्यालय पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP के निर्देश पर अजाक थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ओरछा में बेतवा नदी हादसा: नहाते समय 20 वर्षीय युवक तेज बहाव में लापता

ओरछा में बेतवा नदी हादसा: नहाते समय 20 वर्षीय युवक तेज बहाव में लापता

निवाड़ी जिले के ओरछा में बेतवा नदी में नहाते समय 20 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने लोगों से नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

बैजनाथ मंदिर परिसर का कमल कुंड बदहाल, कछुओं की जान पर संकट

बैजनाथ मंदिर परिसर का कमल कुंड बदहाल, कछुओं की जान पर संकट

आगर मालवा के बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित प्राचीन कमल कुंड की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पानी का स्तर कम होने और अत्यधिक गंदगी के कारण यहां मौजूद कछुओं और अन्य जलजीवों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने इन्हें सुरक्षित जलाशय में स्थानांतरित करने की मांग की है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि वन विभाग को

शिवा बाबा ट्रस्ट पर दान राशि में गड़बड़ी के आरोप, ग्रामीणों ने मांगी जांच

शिवा बाबा ट्रस्ट पर दान राशि में गड़बड़ी के आरोप, ग्रामीणों ने मांगी जांच

बुरहानपुर जिले के गंभीरपुरा स्थित शिवा बाबा बंजारा समाज समिति ट्रस्ट पर ग्रामीणों ने करोड़ों रुपये की दान राशि में गड़बड़ी और आर्थिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पिछले 30 वर्षों से ट्रस्ट पर एक ही परिवार का कब्जा है और मेले की वास्तविक आय से कम रकम रिकॉर्ड में दिखाई जाती है। दान पेटियों की गिनती बिना CCTV के होने, सुविधाओं की कमी