खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह में शामिल होने पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले ने किशोर कुमार की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने किशोर दा को अनमोल रत्न बताते हुए उनके साथ मंच साझा करने की यादें ताजा कीं और उनकी संगीत विरासत को अमूल्य बताया।
