Khandwa News in Hindi

खंडवा छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता पर छात्रों का विरोध, खाने में कीड़े मिलने का आरोप

खंडवा छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता पर छात्रों का विरोध, खाने में कीड़े मिलने का आरोप

खंडवा के लाल चौकी स्थित सीनियर संयुक्त परियोजना बालक छात्रावास में छात्रों ने भोजन में कीड़े मिलने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्र थालियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और भोजन की गुणवत्ता व छात्रावास की व्यवस्थाओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

खंडवा में 10.5 घंटे का हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, उफनती नदी के टापू से चार युवकों को सुरक्षित निकाला

खंडवा में 10.5 घंटे का हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, उफनती नदी के टापू से चार युवकों को सुरक्षित निकाला

खंडवा जिले के हांडीकुंड क्षेत्र में उफनती सुक्ता नदी के बीच टापू पर फंसे चार युवकों को SDERF ने करीब साढ़े 10 घंटे तक चले हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया। ड्रोन के माध्यम से भोजन, पानी और लाइफ जैकेट पहुंचाने के बाद जलस्तर कम होने पर संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू पूरा किया। इस अभियान को जिले के सबसे चुनौतीपूर्ण और सफल जल-बचाव अभियानों में शामिल माना

खंडवा के फिल्मकार सुदीप सोहनी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान, जर्मनी में होगा ‘जग्गू और मागाहारी’ का यूरोपियन प्रीमियर

खंडवा के फिल्मकार सुदीप सोहनी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान, जर्मनी में होगा ‘जग्गू और मागाहारी’ का यूरोपियन प्रीमियर

खंडवा के फिल्मकार सुदीप सोहनी की लघु फिल्म ‘जग्गू और मागाहारी’ का यूरोपियन प्रीमियर जर्मनी के स्टुटगार्ट इंडियन फिल्म फेस्टिवल में होगा। यह मध्य प्रदेश से चयनित होने वाली एकमात्र फिल्म है। फिल्म की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि ने खंडवा और प्रदेश के सिनेमा जगत का गौरव बढ़ाया है।

खंडवा: एबीवीपी ने एनएसयूआई पदाधिकारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर सख्त कार्रवाई की मांग

खंडवा: एबीवीपी ने एनएसयूआई पदाधिकारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर सख्त कार्रवाई की मांग

खंडवा में एबीवीपी ने एनएसयूआई से जुड़े एक पदाधिकारी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को लेकर शनवारा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। संगठन ने निष्पक्ष जांच, दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

ओंकारेश्वर में डूबते श्रद्धालु की जान बची, एसडीईआरएफ जवान और नाव चालक की तत्परता से टला बड़ा हादसा

ओंकारेश्वर में डूबते श्रद्धालु की जान बची, एसडीईआरएफ जवान और नाव चालक की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खंडवा के ओंकारेश्वर स्थित ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान डूब रहे इंदौर निवासी 19 वर्षीय युवक को एसडीईआरएफ जवान महेश रावत और नाव चालक शिवा वर्मा ने त्वरित रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

खंडवा में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, छात्राओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

खंडवा में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, छात्राओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

खंडवा में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ किया गया। पीएम राइस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और महापौर अमृता अमर यादव ने उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

खंडवा: बाल कल्याण समिति सदस्यों ने 13 दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण में लिया भाग

खंडवा: बाल कल्याण समिति सदस्यों ने 13 दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण में लिया भाग

खंडवा बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने भोपाल में आयोजित 13 दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण में भाग लेकर बाल संरक्षण और किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विभिन्न संस्थानों का अध्ययन भ्रमण भी कराया गया।

रीवा घटना के विरोध में खंडवा में सकल जैन समाज की मौन रैली, संतों की सुरक्षा कानून की मांग

रीवा घटना के विरोध में खंडवा में सकल जैन समाज की मौन रैली, संतों की सुरक्षा कानून की मांग

खंडवा में रीवा में जैन साध्वी के साथ हुई घटना के विरोध में सकल जैन समाज द्वारा मौन रैली निकाली गई। रैली घंटाघर क्षेत्र से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां समाजजनों ने ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने जैन संतों और साध्वियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की और देशभर में हो रही ऐसी घटनाओं पर चिंता

महू-अकोला रेल परियोजना: अमुल्ला खुर्द से तुकईथड़ तक सीआरएस ट्रायल सफल

महू-अकोला रेल परियोजना: अमुल्ला खुर्द से तुकईथड़ तक सीआरएस ट्रायल सफल

135 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, रेलवे ट्रैक के निर्माण में जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों में इस सफलता को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

खंडवा में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस के साथ नोकझोंक

खंडवा में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस के साथ नोकझोंक

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर तीन स्तरीय बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स पार करते हुए आगे बढ़े और कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंच गए।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का बयान: काशी-मथुरा में मंदिर निर्माण की कही बात

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का बयान: काशी-मथुरा में मंदिर निर्माण की कही बात

तोगड़िया ने काशी और मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग भी सरकार के सामने रखी। उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को पहले हिंदू के रूप में एकजुट होना चाहिए।

स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी जननायकों का अविस्मरणीय योगदान- राज्यपाल मंगूभाई पटेल          

स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी जननायकों का अविस्मरणीय योगदान- राज्यपाल मंगूभाई पटेल          

राज्यपाल श्री पटेल ने जननायक टंट्या भील के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शासकीय योजनाओं के तहत ग्रामीणों को हितलाभ वितरण किया।

तीन पुलिया के पास रेलवे भवन में हादसा, एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

तीन पुलिया के पास रेलवे भवन में हादसा, एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को शीघ्र जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

खंडवा में भगवान महावीर जयंती पर भव्य रथयात्रा, समाजजनों ने अपने हाथों से खींचा रथ

खंडवा में भगवान महावीर जयंती पर भव्य रथयात्रा, समाजजनों ने अपने हाथों से खींचा रथ

यात्रा में भजन, धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महावीर उद्यान से यात्रा आगे बढ़ते हुए विठ्ठल मंदिर, बजरंग चौक, घासपुरा स्थित जैन मंदिर और नमीनाथ श्वेतांबर मंदिर पहुंची, जहां सामूहिक आरती और भक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए।