1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. खंडवा में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस के साथ नोकझोंक

खंडवा में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस के साथ नोकझोंक

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर तीन स्तरीय बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स पार करते हुए आगे बढ़े और कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंच गए।

By: Naredra 
Updated:
खंडवा में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस के साथ नोकझोंक

खंडवाः मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भवन से रैली के रूप में निकले। सभी कार्यकर्ता सिविल लाइन स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा के पास एकत्रित हुए, जहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर तीन स्तरीय बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स पार करते हुए आगे बढ़े और कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंच गए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर गहमागहमी की स्थिति भी बनी रही, हालांकि बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

खंडवा से संवाददाता नितिन झवर की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...