1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. तीन पुलिया के पास रेलवे भवन में हादसा, एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

तीन पुलिया के पास रेलवे भवन में हादसा, एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को शीघ्र जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

By: Naredra 
Updated:
तीन पुलिया के पास रेलवे भवन में हादसा, एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

खंडवाः शहर के तीन पुलिया क्षेत्र में स्थित रेलवे के एक चार्जर भवन में बड़ा हादसा हो गया। भवन में कार्य कर रहे मजदूरों के ऊपर अचानक छत गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में एक रेलवे कर्मचारी शशिकांत की दीवार के मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खंडवा से संवाददाता नितिन झवर की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...