Health System News in Hindi

ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा का ऊर्जा मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा का ऊर्जा मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा का ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ICU, वार्ड और रसोई की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच की। खराब एसी को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों से मुलाकात कर व्यवस्थाएं बेहतर करने पर जोर दिया।

सीहोर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: खराब एंबुलेंस और अस्पताल में अव्यवस्था का मामला चर्चा में

सीहोर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: खराब एंबुलेंस और अस्पताल में अव्यवस्था का मामला चर्चा में

सीहोर जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति सामने आई है, जहां खराब एंबुलेंस को कई बार राहगीरों की मदद से धक्का देकर चलाना पड़ता है। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल होने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है।

उज्जैन में बड़ी कार्रवाई, 11 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद 38 क्लीनिकों पर छापेमारी

उज्जैन में बड़ी कार्रवाई, 11 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद 38 क्लीनिकों पर छापेमारी

उज्जैन में 11 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद प्रशासन ने निजी क्लीनिकों पर बड़ा जांच अभियान शुरू किया है। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहरभर में 38 क्लीनिकों का निरीक्षण किया, जिसमें कई क्लीनिक बिना पंजीयन और कुछ डॉक्टर अपनी योग्यता से अलग इलाज करते पाए गए। विभाग ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।