Ganesh Visarjan News in Hindi

गांधी जयंती पर बुरहानपुर के राजघाट में स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

गांधी जयंती पर बुरहानपुर के राजघाट में स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

बुरहानपुर के राजघाट में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने ताप्ती घाटों पर श्रमदान कर गणेश विसर्जन के बाद जमा कचरे की सफाई की। नेताओं ने स्वच्छता को नियमित जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया।

बुरहानपुर में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, विशाल प्रतिमाओं के साथ निकला विसर्जन जुलूस

बुरहानपुर में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, विशाल प्रतिमाओं के साथ निकला विसर्जन जुलूस

बुरहानपुर में गणेश उत्सव के समापन के बाद शनिवार को पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन चल समारोह निकला। 18 से 28 फीट तक ऊंची प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। गांधी चौक पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और ढोल-ताशों की गूंज के बीच भक्तों ने बप्पा को विदाई दी।

बड़वानी में अनंत चतुर्दशी पर 2000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, 40 से ज्यादा झांकियां

बड़वानी में अनंत चतुर्दशी पर 2000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, 40 से ज्यादा झांकियां

बड़वानी में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का नर्मदा कुंड में विसर्जन किया गया। 2000 से अधिक प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ रात में 40 से ज्यादा झांकियां निकलेंगी। सुरक्षा के लिए करीब 200 जवानों की तैनाती और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने झांकी समितियों को निर्धारित रूट, समय और ध्वनि मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

गणेश विसर्जन की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, घाटों पर व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

गणेश विसर्जन की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, घाटों पर व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर महापौर मालती राय ने प्रेमपुरा, रानी कमलापति और खटलापुरा घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर निगम ने लोगों से निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने और पर्यावरण व स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की है।

दमोह में गणेश विसर्जन स्थलों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

दमोह में गणेश विसर्जन स्थलों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी आनंद कलादगी ने गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर फुटेरा तालाब, बेलाताल और पुरेना तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने साफ-सफाई, यातायात और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए और नागरिकों से मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अपील की।