दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, और इस दिन दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कार्यकर्ताओं को अधिक मतदान सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है।