Madhya Pradesh News: बुरहानपुर में नौकरी से निकाले जाने से नाराज पूर्व सफाईकर्मी संतोष सिंह झाड़ू और तिरंगा लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। रिश्वतखोरी का विरोध करने पर नौकरी से हटाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

बड़वानी में वार्डन बदले जाने से नाराज करीब 30 छात्राएं कलेक्टर कार्यालय में शिकायत करने के लिए रैली के रूप में निकल पड़ीं। छात्राओं ने नई अधीक्षिका के व्यवहार के साथ छात्रावास में जगह, भोजन और सुविधाओं की कमी की शिकायत की। प्राचार्य अनिल मिश्रा ने उन्हें समझाकर वापस लौटाया और अधिकारियों से चर्चा के बाद दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया।
बुरहानपुर कलेक्टर कार्यालय में ग्राम सीतापुर के सरपंच अमर सिंह मंडलोई ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पी लिया। उन्होंने पंचायत में भ्रष्टाचार और धमकियों के आरोप लगाए हैं, जिनकी फिलहाल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
बैतूल के ढोक्या पाढर और पाढर खुर्द गांवों के ग्रामीणों ने नगर निगम में विलय के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिना ग्रामसभा की सहमति प्रस्ताव पारित करने का आरोप लगाते हुए इसे निरस्त करने और अलग ग्राम पंचायत या निकटवर्ती पंचायत में शामिल करने की मांग की।