नालंदा में नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। घरों में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं और पारंपरिक पकवान तैयार किए जा रहे हैं। इस बार बाजार में फूलगोभी 10 से 40 रुपये और आकाश फूल करीब 200 रुपये किलो बिक रहा है, जिससे छठव्रतियों को महंगाई से राहत मिली है।
