भोपाल के रविंद्र भवन में हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा, "अंग्रेज चले गए लेकिन अंग्रेजी छोड़ गए। अब हमें आत्ममूल्यांकन की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी का मान बढ़ाया है, वे विदेशों में भी हिंदी के महत्व को स्थापित कर रहे हैं।
