देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी मतदान है। हर भारतीय नागरिक जो 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका है, उसे मतदाता बनना चाहिए और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।"
