उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से 15 नवंबर से गौचर और जोशियाड़ा के बीच हेली सेवा शुरू की जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) द्वारा पवन हंस के साथ बातचीत के अंतिम चरण में है।
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से 15 नवंबर से गौचर और जोशियाड़ा के बीच हेली सेवा शुरू की जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) द्वारा पवन हंस के साथ बातचीत के अंतिम चरण में है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार का आशीर्वाद लेते हुए राज्य में शांति, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में आयोजित "उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह-2024" में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 26 विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया।
उत्तराखंड की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने 30 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें मलिन बस्तियों को राहत, पशुपालन से जुड़े प्रस्ताव, और मानव वन्य जीव संघर्ष निधि नियमावली शामिल हैं।
उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है, जिसमें सबसे प्रमुख दिवाली बोनस और महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत वृद्धि शामिल है।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जल्द ही लागू होने जा रही है। आज, शुक्रवार (18 अक्टूबर) को विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी नियमावली का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया है।
देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और अल्मोड़ा के बीच नई हेली सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर किया। यह सेवा सप्ताह में छह दिन चलेगी और इससे यात्रा का समय कई घंटों से घटकर केवल 45 से 53 मिनट रह जाएगा।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) 9 नवंबर को लागू होने जा रही है, जो राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर होगा। UCC लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में भाग लेते हुए युवाओं को संबोधित किया।
उत्तराखंड में पंचायतों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा सकता। इस दौरान पंचायती राज निदेशालय ने मामले का परीक्षण कराने के बाद शासन को यह रिपोर्ट सौंप दी है।