रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : पिछले कुछ समयों से टैक्स चोरी मामले में ED लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। और एक बार फिर ED ने टैक्स चोरी मामले में मुंबई में ताबड़तोड़ छापेमारी की। आपको बता दें कि यह छापेमारी बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और विकास बहल के घर पर की गई है। इनके अलावा Madhu Mantena सहित कई और दिग्गजों के घर पर छापे पड़े हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास बहल, अनुराग कश्यप और मधु मेंटेना के घर पर छापेमारी की गयी है । उन पर आरोप है कि उन्होंने फैंटम फिल्मस में टैक्स चोरी की है । ये तीनों इस प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर हैं । वहीं, तापसी पन्नू के घर छापेमारी की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पायी है ।
आपको बता दें कि फैंटम फिल्मस एक प्राइवेट एंटरटेनमेंट कंपनी है जिसकी स्थापना 2010 में हुई। इस कंपनी के फाउंडर Anurag Kashyap, Vikramaditya Motwane, Vikas Bahl और Madhu Mantena है। ये कंपनी फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। अनुराग कश्यप इस कंपनी के मालिक हैं। मार्च 2015 में रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसमें 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। 2018 में विकास बहल को इस कंपनी से निकाल दिया गया। उनके ऊपर sexual assault का आरोप था। उसके बाद ये प्रोडक्शन हाउस बंद हो गया। सबने घोषणा की कि ये सारे फिल्ममेकर्स अपनी फिल्में अब अलग-अलग बनाएंगे।
बात करें तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की तो साल 2020 में एक्ट्रेस अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में नज़र आईं थीं । इसी साल फरवरी में उनकी फिल्म लूप लपेटा की घोषणा कर दी गयी है । जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है । इसके अलावा तापसी अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म दोबारा में भी नज़र आएंगी । साथ ही अभिनेत्री मिस्ट्री फिल्म हसीन दिलरुबा और शुभाष मिट्ठू की फिल्म में भी लीड रोल प्ले करेंगी । बता दें कि तापसी ने हाल ही में स्पोर्ट्स ड्रामा Rashmi Rocket की शूटिंग पूरी की है ।
बता दें कि टैक्स चोरी को लेकर मुंबई और पुणे में 22 जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।