1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. ऋषिकेश: कोरोना संक्रमण से ग्रसित हुई युवती का चल रहा इलाज

ऋषिकेश: कोरोना संक्रमण से ग्रसित हुई युवती का चल रहा इलाज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऋषिकेश: कोरोना संक्रमण से ग्रसित हुई युवती का चल रहा इलाज

{ ऋषिकेश से संवाददाता अमित सिंह कंडियाल की रिपोर्ट }

चाइना में मेडिकल की पढ़ाई करने वाली युवती कोरोना संक्रमण से ग्रसित हुई जिसके बाद युवती का इलाज दून हॉस्पिटल में चल रहा था, बीते बृहस्पतिवार युवती को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया जहां युवती का उपचार जारी है। युवती के ब्लड टेस्ट लेबोट्री जांच के लिए पुणे भेज दिए है । वहीं डॉक्टर का कहना है युवती की हालत फिलहाल सामान्य है।

क्रोनोवायरस का असर चाइना के बाद भारत में भी देखने को मिल रहा है, देहरादून के रहने वाली एक युवती चाइना में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी, जो क्रोनोवायर्स के संक्रमण के कारण अपने घर देहरादून आई जिसको उपचार हेतु दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

बेहतर से बेहतर इलाज देने के लिए युवती को बृहस्पतिवार की देर शाम ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया। युवती का ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है जिसके लिए एक विशेष वार्ड बनाया गया है जिसमें क्रोनोवायरस से ग्रसित मरीजों का इलाज होना है।

डॉक्टर प्रो.यू.बी.मिश्रा ने बताया कि युवती को आईसुलेशन वार्ड में रखा गया है जहां डॉक्टरों की विशेष टीम उपचार में लगी है , युवती के ब्लड टेस्ट लेबोट्री के लिए पुणे भेज दिए गए है जहां से दो -तीन दिन के अंदर रिपोर्ट आ जायेगी, हालांकि युवती की हालत अभी सामान्य है हल्के बुखार के लक्षण बताये देखे जा रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...