1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुशांत खुदकुशी : आखिरी फिल्म की हीरोइन संजना से पूछताछ हुई

सुशांत खुदकुशी : आखिरी फिल्म की हीरोइन संजना से पूछताछ हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत खुदकुशी : आखिरी फिल्म की हीरोइन संजना से पूछताछ हुई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कई सवाल उठ खड़े हुए है वहीं शेखर सुमन ने तो इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। बाकी कई लोग भी इसी मांग को दोहरा रहे है।

सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी, स्वास्तिका मुखर्जी

वहीं अब मुंबई पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है। अब इसी कड़ी में उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा की अभिनेत्री संजना से पुलिस ने पूछताछ की और अहम सवाल जवाब हुए।

IN PICS: सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में संजना सांघी से हुई 9 घंटे पूछताछ, पुलिस स्टेशन के बाहर आईं नजर

आपको बता दे कि संजना से लगभग नौ घंटे तक पुलिस ने बात की है और उन्होंने सुशांत से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए है। संजना ने कहा कि वो पहली बार उनसे सेट पर ही मिली थी।

संजना संघी, सुशांत सिंह राजपूत

संजना का कहना है कि वो एक अच्छे इंसान थे और उन्होंने मेरे साथ कभी कोई बदतमीजी नहीं की ना ही कभी गलत तरीके से छुआ था।

आपको बता दें कि इस मामले में शेखर कपूर के भी बयान दर्ज किए जा सकते हैं. फिल्मकार पुलिस के लिए इस केस में काफी महत्व रखते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...