सुशांत के आत्महत्या करने के बाद से ही पुलिस जांच जारी है। पुलिस हर एंगल से केस को देख रही है। सुशांत की कथित लिव इन पार्टनर रिया को भी पुलिस ने तलब किया और उनसे 9 घण्टे से भी अधिक समय तक पूछताछ की है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही कहा जा रहा है कि वो बड़े मानसिक तनाव से गुजर रहे थे और कही ना कही उनकी इस आत्महत्या के पीछे साजिश का एंगल हो सकता है।
इस पूछताछ के दौरान सुशांत के कॉल रिकार्ड्स के मुताबिक रिया से कब-कब और किन बातों पर बातचीत हुई इसकी भी पूछताछ हुई। माना जा रहा है कि दोनों शादी करने वाले थे।
पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में यशराज फ़िल्म्स (YRF) और सुशांत के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी मांगी है और यशराज फ़िल्म्स से जल्द ही पेश करने को कहा गया है।