बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कल सुबह अपने बांद्रा घर में आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह के घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर के इसकी जानकारी दी।
सुशांत के घर से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर आत्महत्या की बात सामने आई है।
वहीं, डॉक्टरों ने उनके ऑर्गन्स को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। यहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है।
आज सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशांत के पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंच गए हैं। आज दोपहर तक सुशांत का अंतिम संस्कार हो सकता है।