1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. यशराज फिल्म्स के साथ सुशांत को करनी थी 3 फिल्में, 2 ही बनी, पढ़िए

यशराज फिल्म्स के साथ सुशांत को करनी थी 3 फिल्में, 2 ही बनी, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यशराज फिल्म्स के साथ सुशांत को करनी थी 3 फिल्में, 2 ही बनी, पढ़िए

यशराज फिल्म्स ने पुलिस को सुशांत के साथ हुए अनुबंध की जानकारी दी है। सामने आया है कि सुशांत के साथ ये 3 फिल्मे करने वाले थे जिसमे दो ही बन पायी। तीसरी फिल्म पानी को बजट ना होने के कारण शुरू ही नहीं किया गया था।

कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी में सुशांत के साथ यशराज की तीन फिल्मों का जिक्र है, जिनमें से दो ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘ब्योमकेश बक्शी’ बन चुकी थीं। तीसरी फिल्म ‘पानी’ थी, जो ठंडे बस्ते में चली गई थी।

दिलचस्प बात यह है कि रिया चक्रवर्ती के साथ भी यशराज ने तीन फिल्मों का ही कॉन्ट्रैक्ट किया था लेकिन दो फिल्मे ही बन पायी।

रिया की फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘बैंक चोर’ दोनों ही फ्लॉप रहीं और तीसरी फिल्म कभी बनी ही नहीं।

दरअसल पानी के लिए निर्देशक शेखर कपूर ने इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट बताया जो यशराज जो ठीक नहीं लगा। उसके बाद इससे शेखर कपूर और सुशांत को बड़ा बुरा लगा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...