1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का गोसाईंगंज उपकेंद्र पर औचक निरीक्षण, कहा- उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं

उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का गोसाईंगंज उपकेंद्र पर औचक निरीक्षण, कहा- उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं

उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार को लखनऊ के गोसाईंगंज उपकेंद्र और तालकटोरा वर्कशाप का दौरा किया। इस दौरान उन्होने वर्कशॉप का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होने कहा कि उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का गोसाईंगंज उपकेंद्र पर औचक निरीक्षण, कहा- उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार को लखनऊ के गोसाईंगंज उपकेंद्र और तालकटोरा वर्कशाप का दौरा किया। इस दौरान उन्होने वर्कशॉप का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होने कहा कि उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं है। उन्होने कहा कि निर्बाध बिजली सभी उपभोक्ताओं का हक है।

आपको बता दें कि उर्जा मंत्री ने मध्यांचल एमडी को निर्देश दिया कि तीन महीने तक के बकायेदार उपभोक्ताओं को परेशान न करें, कनेक्शन काटना विकल्प नहीं है। उन्होने कहा कि उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें। उनकी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

वहीं गोसाईंगंज उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ट्रांसफार्मरों के ओवरलोडिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, यह उचित नहीं है। उन्होने कहा कि इस समस्या के स्थायी निराकरण के लिए प्रयास होने चाहिए। साथ ही अधिक ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायतों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मध्यांचल निगम के एमडी सूर्यपाल गंगवार को जांच का निर्देश दिया।

उन्होंने आगे कहा कि 1912 पर प्राप्त होने वाली आपूर्ति और ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतों का अविलंब संज्ञान लें। मध्यांचल एमडी स्वयं निगरानी करें, तय समय में निस्तारण न होने पर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

उर्जा मंत्री ने तालकटोरा रोड स्थित ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत किये गए ट्रांसफॉर्मरों पर कलर मार्किंग न होने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होने निर्देशित किया कि पूरे डिस्कॉम में डैमेज ट्रांसफार्मर जो लगने के बाद दोबारा गारंटी अवधि में फुंके, एक से अधिक बार फुंके ट्रांसफॉर्मरों तथा लगते ही फुंके ट्रांसफॉर्मरों की जांच कराने के निर्देश दिए।

आगे उन्होंने मरम्मत के लिए आये ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत का समय और घटाए जाने को कहा। साथ ही मरम्मत किये गए उपकरणों की जांच नियमित तौर पर टेस्ट डिवीजन से भी कराए जाने के निर्देश दिए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...