1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व पर साधा निशाना

Loksabha Election: सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व पर साधा निशाना

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस का न्याय पत्र 5 न्याय के स्तंभों पर आधारित है जिसमें युवा, नारी, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी शामिल है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Loksabha Election: सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व पर साधा निशाना

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत शुक्रवार को भोपाल पहुंचीं। यहां पर उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि देश चुनाव के मुहाने पर खड़ा है, इसमें हमें लगा था कि प्रधानमंत्री और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 10 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेगा, लेकिन वह तो कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर चुनाव मैदान में उतरा है। हमने अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र कहा है। इसमें भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान देशभर के सभी वर्गों की जो अपेक्षाएं हैं उन्हें शामिल किया गया है।

सुप्रिया ने कहा कि हमारा न्याय पत्र 5 न्याय के स्तंभों पर आधारित है जिसमें युवा, नारी, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी शामिल है। युवाओं को न्याय मिलेगा। खाली पदों पर भर्ती होगी। पेपर लीक बंद होगा। कड़े कानून प्रविधान किए जाएंगे।। अग्नि वीर जैसी योजना को समाप्त करेंगे। 50% आरक्षण महिलाओं को नौकरियों में देंगे। एक लाख रुपये उनके खातों में आएंगे।
सुप्रिया ने आगे कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी किसानों को देंगे। जीएसटी से कृषि उपकरणों को मुक्त करेंगे। किसानों की कर्ज माफी अवश्य करेंगे। श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा कानून लाएंगे। मजदूरी ₹400 रखेंगे। 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...