1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मनीष सिसोदिया के खिलाफ SC के अधिवक्ता अलख श्रीवास्तव ने दर्ज कराई शिकायत

मनीष सिसोदिया के खिलाफ SC के अधिवक्ता अलख श्रीवास्तव ने दर्ज कराई शिकायत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मनीष सिसोदिया के खिलाफ SC के अधिवक्ता अलख श्रीवास्तव ने दर्ज कराई शिकायत

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में एक फर्जी खबर फैलाने के लिए आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।

अधिवक्ता अलख ने शिकायत में कहा है कि जामिया हिंसा के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली पुलिस के जवान खुद डीटीसी बसों में प्रेट्रोल डालकर आग लगा रहे हैं। दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। जिसमें सरकारी संपत्ति को आग जनी कर काफी नुकसान पहुंचाया था।

जामिया में हिंसा के बाद पुलिस ने कैंपस में घुस कर हिंसकों पर कार्रवाई की थी जिसे लेकर छात्रों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। अब शाहीन बाग चर्चा में बना हुआ है क्योंकि यहां पर पिछले 54 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

गौरतलब हो कि, जामिया मामले में पुलिस ने खुलासा किया था कि हिंसक प्रदर्शन के दौरान गोली भी चलाई गई थी। जिस बस को लेकर दावा किया गया था कि उसमें पुलिस खुद आग लगा रही है, पुलिस आग लगा नहीं बल्की आग बुछा रही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...