1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म छोड़ जूस बेचने को मजबूर हुए कॅामेडियन सुनील ग्रोवर !…वीडियो वायरल

फिल्म छोड़ जूस बेचने को मजबूर हुए कॅामेडियन सुनील ग्रोवर !…वीडियो वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिल्म छोड़ जूस बेचने को मजबूर हुए कॅामेडियन सुनील ग्रोवर !…वीडियो वायरल

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : जाने- माने एक्टर और कॅामेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं । जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं । इसी बीच उन्होंने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं । जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं ।

वीडियो में सुनील ग्रोवर ठेले पर जूस की मशीन से जूस निकालते नजर आ रहे हैं । सुनील वीडियो में करतब दिखा रहे हैं – कभी ग्लास को एक हाथ से दूसरे हाथ में स्टाइल से कैच कर रहे हैं । इतना ही नहीं ठेले के मालिक को संतरा छिलने का सही तरीका बता रहे हैं । वीडियो में कॅामेडियन सुनील का काफी मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है । वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो इस काम में काफी एक्सपर्ट हैं ।

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने वीडियो के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा है । उन्होंने लिखा, ‘अपनी डार्लिंग को ये जूस पिलाओ ।’ सुनील के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, उनके साथी कलाकार भी मजेंदार कमेंट कर रहे हैं ।

आपको बताते चलें कि इससे पहले भी उन्होंने इसी तरह का एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो छोले कुल्चे बनाते नजर आ रहे थे । उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘वेलेंटाइन डे पर अपने प्यार को छोले कुल्चे जरुर खिलाओ।’ उनकी इस वीडियो पर भी जमकर लाइक आए थे ।

बात करें सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की तो उन्होने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो ‘चला लल्लन हीरो बनने’ से की थी । जिसमें बाद वो ‘प्रोफेसर मनी प्लांट’, ‘गुटुर गूँ’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में भी नज़र आए । उन्हें ‘द कपिल शर्मा’ से पहचान मिली । माना जा रहा है कि सुनील जुलाई में एक बार फिर द कपिल शर्मा में वापसी कर सकते हैं ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...