सुल्तानपुर में 10 विदेशी नागरिकों समेत 15 लोगों को एक मदरसे में क्वॉरंटीन किया गया है। पिछली 15 फरवरी से ये लोग जिले के विभिन्न मस्जिदों में घूम घूम कर धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे थे। हलांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनका मेडिकल चेकअप कर लिया गया जिसमें सभी की स्थिति स्वस्थ बताई जा रही लेकिन एतिहातन सभी को क्वॉरंटीन में रखा गया है।
दरअसल जिला प्रशासन को जानकारी लगी पिछले 15 फरवरी से सूडान से कुछ विदेशी नागरिक आए हैं और जिले में घूम घूम कर अपने धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जिस पर नींद से जागे प्रशासन ने सभी का पहले मेडिकल चेकअप कराया।
हलांकि चेकअप में सभी का स्वास्थ्य ठीक नजर आया लेकिन एतिहातन इन सभी को नगर के जामिया इस्लामिया स्थित मदरसे में क्वॉरंटीन कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने मदरसे में वहां के मौलाना उस्मान, सूडान से आए 10 विदेशी नागरिकों समेत 15 लोगों को क्वॉरंटीन पर रखा है। इनके बाहर निकलने और इनसे मिलने जुलने वालों पर पूरी तरह रोक भी लगा रखी है और मदरसे पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है।