रिपोर्ट: निहाल राठौर
नई दिल्ली: Motorola एक अमेरिका कि मल्टीनेशनल टेलीकमिनिकेशन कंपनी है, जिसे 2014 मे चाइनीज कंपनी Lenovo ने खरीद लिया। Motorola कंपनी ने ही दुनिया का पहला पोर्टेबल मोबाइल बनाया था। कुछ साल पहले बहुत सारे मोबाइल कंपनियों ने अपने बेहतरीन फोन बाजार मे उतार दिए, जिससे इसकी लोकप्रियता मे कमी आ गई, और कंपनी को बेचना पड़ गया। वहीं Lenovo के साथ आने के बाद Motorola काफी आधुनिक हो गया। बाद मे यह बेहतरिन फोन के साथ साथ, स्मार्टवॉच भी बनाने लगा। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है।
आपको बता दे कि Motorola इस साल तीन स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाला है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 4100 प्रोसेसर मौजूद होने की उम्मीद है। मोटोरोला ने पहले बताया था कि वह 2021 के बीच में तीन स्मार्टवॉच- Moto G स्मार्टवॉच, Moto Watch और Moto One को लॉन्च करेगा। लेकिन तीन में से कौन सी घड़ी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4100 प्रोसेसर को स्पोर्ट करेगी, इस बात कि पुष्टि कंपनी ने अभी नहीं की है।
चिपमेकर का दावा है कि इसके पुराने वर्जन (स्नैपड्रैगन 3100) के मुकाबले इसमें ढाई गुना तेज GPU, नए प्रोसेसर में 85 प्रतिशत CPU और एक चौथाई अधिक बैटरी लाइफ भी है। इसकी फोटो देखने पर पता लगता हैं कि इसके पीछे एक वायरलेस चार्जिंग कॉइल है। इसमें हार्ट-रेट सेंसर सेकेंड जनरेशन के समान ही देखने को मिल सकता है। साथ ही एक ब्लड ऑक्सीजन मॉनीटर भी दिया जा सकता हैं। यदि इसकों आगामी कुछ महीनों में लॉन्च किया जाता है, तो यह Google के WearOS पर चलने वाली स्मार्टवॉच को टक्कर दे सकती है।