1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सुब्रमण्यम ने की नेपाल और श्रीलंका से तुलना, किया कटघरे में खड़ा !

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सुब्रमण्यम ने की नेपाल और श्रीलंका से तुलना, किया कटघरे में खड़ा !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सुब्रमण्यम ने की नेपाल और श्रीलंका से तुलना, किया कटघरे में खड़ा !

रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है और कई बार अलग अलग मुद्दों पर अपनी ही सरकार पर घेरते रहते हैं । अब एकबार फिर राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती सेस को लेकर निशाना साधा है, और इसकी तुलना पड़ोसी देशों से की है।

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपनी ही सरकार निशाना साधते हुए कहा कि राम के भारत में सीता के नेपाल और रावण की लंका की तुलना में ज्यादा कीमत पर पेट्रोल मिल रहा है। बतादें की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर सेस लगाने की घोषणा की थी।

 

बीजेपी नेता स्वामी ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें लिखा है, ‘राम के भारत में पेट्रोल की कीमत 93 रुपये, सीता के नेपाल में 53 रुपये और रावण की लंका में 51 रुपये है।’ बता दें कि पिछले तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

नई नियमों के मुताबिक भारत में पैट्रोल डीजल की कीमतों में सुबह 6 बजे बदलाव होता है और नई दरें सुबह 6 बजे से लागू हो जाती है जिसमें पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। दूसरी  तरफ विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...