1. हिन्दी समाचार
  2. Burhanpur
  3. बुरहानपुर में शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, सड़क पर उतरकर जताई नाराजगी

बुरहानपुर में शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, सड़क पर उतरकर जताई नाराजगी

बुरहानपुर के खातला शासकीय हाई स्कूल में संस्कृत शिक्षक जगदीश धारवे के तबादले के विरोध में विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया, जबकि छात्रों ने शिक्षक का ट्रांसफर निरस्त करने की मांग दोहराई।

By: Nivedita 
Updated:
बुरहानपुर में शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, सड़क पर उतरकर जताई नाराजगी

बुरहानपुर जिले के खातला स्थित शासकीय हाई स्कूल में संस्कृत शिक्षक के तबादले का विरोध तेज हो गया। बुधवार सुबह विद्यार्थियों ने शिक्षक जगदीश धारवे के स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग को लेकर स्कूल से सड़क तक प्रदर्शन किया। छात्रों ने पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की और शिक्षक को स्कूल में ही बनाए रखने की मांग उठाई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर छात्रों को समझाया

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही धूलकोट तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी रोहिणी पवार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी मांग सुनी और शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया। प्रशासन ने छात्रों को उचित कार्रवाई का भरोसा भी दिया।

 

शिक्षक के पढ़ाने के तरीके से जुड़े छात्रों की भावनाएं

विद्यार्थियों का कहना है कि संस्कृत विषय के शिक्षक जगदीश धारवे उन्हें बेहतर तरीके से पढ़ाते हैं और उनके अचानक हुए तबादले से पढ़ाई प्रभावित होगी। छात्रों ने मांग की कि उनके हितों को देखते हुए शिक्षक का ट्रांसफर निरस्त किया जाए, ताकि उनकी शिक्षा बाधित न हो।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

 

रिपोर्ट – राजू सिंह राठौड़

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...