भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित स्टेट लेवल कंसल्टेटिव वर्कशॉप का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने तकनीक और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज के डिजिटल युग में डेटा की सुरक्षा, सीमा सुरक्षा से भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व डिजिटल तकनीक पर निर्भर है, तब नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे जनता का विश्वास मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार तकनीकी और रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में इंदौर के महू में मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन एंड इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर की स्थापना की जा रही है, जो रक्षा प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को नई दिशा देगा।