उत्तराखंड के देहरादून में आईएएस वीक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। इस दौरान सीएम रावत ने ई-ऑफिस का शुभारंभ किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, जिस तरह ई-कैबिनेट हुई अब सब उसी तर्ज पर ई-ऑफिस की भी शुरुआत होगी।

इसके आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि, विवेकाधीन कोष में भी जनता को नहीं भटकना पड़ेगा। अब तय समय पर आर्थिक सहायता सीधे अस्पताल को भेजी जाएगी, जिससे मरीजों को हर सुविधा अस्पताल में ही मिल सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार ई-गवर्नेंस की तरफ अब और आगे बढ़ेगी।