1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. उज्जैन पहुंचे स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा, बोले- टी-20 जीतने के बाद महाकाल के दर्शन का लिया था संकल्प

उज्जैन पहुंचे स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा, बोले- टी-20 जीतने के बाद महाकाल के दर्शन का लिया था संकल्प

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद तिलक वर्मा पहली बार उज्जैन पहुंचे। वे दोपहर करीब 2 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पंवार के बेटे पार्थ पंवार और कुछ विधायक भी मौजूद थे।

By: Naredra 
Updated:
उज्जैन पहुंचे स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा, बोले- टी-20 जीतने के बाद महाकाल के दर्शन का लिया था संकल्प

उज्जैनः बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर तिलक वर्मा भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नंदी जी के कान में अपनी मुराद भी कही।

पार्थ पंवार सहित महाराष्ट्र के विधायक रहे साथ

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार उज्जैन आए तिलक वर्मा दोपहर करीब 2 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पंवार के बेटे पार्थ पंवार और कुछ विधायक भी मौजूद थे।

चांदी द्वार से किया जलाभिषेक

मंदिर में तिलक वर्मा ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की थी। अब टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने के बाद वह भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आए हैं। महाकाल मंदिर में उनके आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया और कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...