मुंबई में पावर ग्रिड फेल होने की वजह से बिजली गुल हो गई है। बिजली गुल होने का असर लोकल ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है। तीनों लाइनों पर लोकल सेवा बंद कर दी गई है। मुंबई के कई इलाकों में गोरेगाँव, अंधेरी, सयान, प्रभादेवी और ठाणे के भी कई इलाको में बिजली बंद है। जानकारी के मुताबिक 50-60% मुंबई में बिजली नहीं है।
जो ग्रिड फेल हुआ है वो मुंबई के ठाणे के कलवा इलाके में है, मरम्मत के दौरान ग्रिड फेल हुआ है। मुंबई में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा पॉवर ने खेद जताते हुए बयान जारी किया है। टाटा पॉवर ने बयान में कहा, ”ग्रिड फेल होने से चर्चगेट से बोरीविली के बीच बंद हो गयी है। जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। ग्राहकों से अनुरोध है कि सहयोग करें।
अचानक बिजली बंद होने से मुंबई में अफरातफरी जैसे हालात बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं। लोकल रेल सेवा के सभी सिग्नल भी बंद पड़ गए हैं। जो ट्रेन जहां थी, वहीं रुक गई है।
बिजली गुल होने को लेकर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि शांत रहो सब ठीक हो जाएगा। इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने सरकार पर बिजलीकर्मियों को वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। बिजली गुल होने की वजह से हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो पा रही है।
T 3688 – Entire city in power outage .. somehow managing this message .. keep calm all shall be well ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 12, 2020
बृहनमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाइ ऐंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने ट्वीट कर कहा है, ‘टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने से शहर को बिजली नहीं मिल पा रही है।असुविधा के लिए खेद है। ‘
https://twitter.com/myBESTElectric/status/1315526970742984704
बिजली गुल होने की वजह से हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो पा रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट में इंटरनेट नहीं होने की वजह ऑनलाइन सुनवाई प्रभावित हुई है। मुंबई के 6 कोविड अस्पताल में पावर बैकअप का काम शुरू हो गया है।