1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. UPPCS में शानदार सफलताः शिवम गुप्ता को किया गया सम्मानित 

UPPCS में शानदार सफलताः शिवम गुप्ता को किया गया सम्मानित 

साधारण परिवार से आने वाले शिवम ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की

By: Naredra 
Updated:
UPPCS में शानदार सफलताः शिवम गुप्ता को किया गया सम्मानित 

गुरसराय के होनहार युवा शिवम गुप्ता ने UPPCS परीक्षा पास कर जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले शिवम ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की, जिससे पूरे इलाके में खुशी की लहर है और युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।

सफलता की इस गौरवगाथा को एक उत्सव का रूप देते हुए समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने शिवम गुप्ता का संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर स्वागत किया। मंगल तिलक और सम्मान के प्रतीक भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संघ महोबा के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, नीतू (नरेन्द्र पटेरिया), प्रसाद गुप्ता और प्रियदर्शिनी चाऊदा ने नवागत अधिकारी का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में राजू पाठक, आनन्द पटेल, रुचि गुप्ता, रागनी, पल्लवी, प्रिन्सी गुप्ता, अमित गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संदीप नामदेव, सुशांत गेड़ा, अनुज प्रताप सिंह, बसंत गुप्ता, राजू सेन, सिद्धांत गुप्ता, राकेश अहिरवार, अंजली विश्वकर्मा और रिया वर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दतिया से संवाददाता विनोद  कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...