{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }
बसपा का दामन छोडकर सपा में शामिल हुए पूर्व बसपा राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद के सदस्य महेश आर्य का आज शनिवार को कासगंज में एक बडा बयान सामने आया है, जहां उन्होंने बीजेपी सरकार द्वारा निकाली गई गंगा यात्रा पर जुबानी हमला बोला और बोला कि करोडो खरबों खर्च के बाद भी गंगा में गंदगी ज्यो की त्यो है।
दरअसल पूर्व विधान परिषद सदस्य महेश आर्य सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान में चार चांद लगाने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय उर्मिला पैलेस कासगंज में थे।

जहां उन्होंने सपा को मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओ को दिशा निर्देश दिये, तो वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई गंगायात्रा पर कहा, अफ़सोस इसी बात का है जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से पहले मोदी जी गुजरात से आए थे, तब उन्होंने कहा था कि मैं खुद नहीं आया हूं, मां गंगा मैया ने बुलाया है, इसको शुद्ध करने के लिए आया हूं, इसका उद्वार करने के लिए आया हूं।

इसके बाद करोड़ो खरबो का बजट बनाकर खर्च किया गया, लेकिन गंगा मैया आज भी शुद्ध नहीं हुई हैं, गंदगी ज्यों की त्यों है। उसके लिए स्पेशल बजट भी बनाया गया,श्री आर्य यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती पर तंज कसते हुए कहा कि उमा भारती ने कहा कि अगर गंगा साफ नहीं हुई तो वह जलसमाधि दे दूंगी, लेकिन मां गंगा आज भी ज्यों की त्यों है।