1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनभद्र: योग से व्यक्ति का शारीरिक लाभ ही नहीं बल्कि संपूर्ण विकास है- योग गुरु

सोनभद्र: योग से व्यक्ति का शारीरिक लाभ ही नहीं बल्कि संपूर्ण विकास है- योग गुरु

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोनभद्र: योग से व्यक्ति का शारीरिक लाभ ही नहीं बल्कि संपूर्ण विकास है- योग गुरु

(सोनभद्र से संवाददाता विजय पांडे की रिपोर्ट)

सोनभद्र के रेल इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन में पतंजलि योग समिति और सोनांचल सेवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फिट इंडिया और हिट इंडिया के तहत योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक के नेतृत्व में योग शिविर का भव्य आयोजन हुआ।

चोपन ब्लाक के आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के लोगों ने अधिक से अधिक योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग गुरु ने आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ व निरोगी जीवन जीने के बारे में लोगों को बताया।

साथ ही आचार्य गुरु ने सभी विद्यार्थियों को योग के माध्यम से बुद्धि का सामर्थ्य बढ़ाने और लंबाई बढ़ाने और बालों का टूटना के साथ-साथ विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, प्राणायाम प्रणव का ध्यान के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास संबंधित आसनों का भी अभ्यास कराया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चोपन ब्लाक प्रमुख  उस्मान अली, V.D.O.  प्रदीप पांडे ने और श्री व्यास मुनि पांडे, अशोक यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग गुरु अजय पाठक द्वारा ने कहा कि, जो भी लोग जिले के आदिवासी इलाकों में जन जागरूकता फैलाकर लोगों को योग और आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। निसंदेह यह सबसे बड़ी सेवा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...